जिला अस्पताल की प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : AMAR UJALA
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रधान ने गांव निवासी दो महिलाओं को क़वारंटीन किया हुआ था। उनके चेकअप के संबंध में प्रधान ने 108 नम्बर पर बुधवार सुबह सूचना दी थी। जिसके बाद दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल में लेकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। साथ ही अस्पताल प्रशासन दोनों के चेकअप की तैयारियों में जुट गया था। लेकिन दोनों महिलाएं अस्पताल प्रशासन को चकमा देकर बिना चेकअप कराए ही भाग गईं। इसकी जानकारी अस्पताल अधिकारियों को बुधवार देर शाम लगी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में दोनों की तलाश शुरू कर दी गयी है। खबर लिखे जाने तक ममहिलाओं का सुराग नही लग सका है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने नगर पुलिस को मामले की सूचना दी है। कोट.. दोनों महिलाओं को बुधवार डिफर आइसोलेशन वार्ड में रखा था। उनका चेकअप की तैयारी की जा रही थी, लेकिन दोनों फरार हो गयी। तलाश की जा रही है साथ ही पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। - डॉक्टर दिनेश कुमार, सीएमएस जिला अस्पताल