मुरादनगर। कुत्ते के काटने से दो बच्चे घायल हो गए। संवाद
- फोटो : ramnagar news
मुरादनगर। अलग-अलग स्थान पर कुत्ते के काटने से दो बच्चे घायल हो गए। जिनका सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। गंगा विहार कॉलोनी निवासी कक्षा एक का छात्र अनमोल व कस्बा निवासी कक्षा तीन की छात्रा मायरा को घर के पास ही कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ.भारत भूषण ने बताया कि शुक्रवार को अस्पताल में 21 लोगों को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए।