अरनिया थाना क्षेत्र के खुटैना गांव में खेत पर काम करते हुए दो भाईयों को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित भाईयों ने मामले की तहरीर थाने में दी है।
अरनिया थाना क्षेत्र के खुटैना गांव निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि शुक्रवार सबह वह और उनका छोटा भाई विकास खेत पर ट्रैक्टर चला रहे थे। तभी गांव में रहने वाले 30-40 लोग लाठी डंडा लेकर वहां आ गए। आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
आरोपियों ने दोनो भाईयों को लाठी, डंडा, बेल्ट व गन्ने से पिटाई की। दोनों भाई हाथ जोड़ते हुए छोड़ने की बात कहने लगे, लेकिन आरोपी भाईयों को दौड़ा दौड़ा कर पीट रहे हैं।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित भाईयों ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
ये भी पढ़ें: 'बेटा... वापस आजा': सात दिन से लापता है शादाब, गमगीन माहौल और आंखों में आंसू; मां को है वापसी की उम्मीद