लोनी। दो भाइयों ने मामूली विवाद में पड़ोसी को सिर पर ईंट से वार कर घायल कर दिया। घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में घायल की मां रामपार्क कॉलोनी निवासी राजू देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 जून की रात करीब 11 बजे पड़ोस में रहने वाले युवक विकास का बड़ा भाई छत पर गाली गलौज कर रहा था। उनके बेटे सागर ने मना किया तो विकास ने पुत्र के साथ गाली गलौज कर ईंट से सिर पर वार कर दिया। इससे पुत्र के सिर पर काफी चोट आई। पुत्र के शोर मचाने पर वह बड़े पुत्र सूरज के साथ मौके पर पहुंची। घायल बेटे को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की मां की शिकायत पर दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।