गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के दीनदयालपुरी के रहने वाले राजीव कुमार और सुनील गौतम को बीयर ठेका पर सेल्समैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया और 15 हजार रुपये लूट लिए। आरोप है कि वह बीयर लेने गए थे तो सेल्समैन 20 रुपये ज्यादा मांगने लगा। जिसका उन्होंने विरोध किया।
राजीव का कहना है कि वह सुनील के साथ दीनदयालपुरी स्थित बीयर के ठेके पर बीयर लेने गए। जहां सेल्समैन 20-20 रुपये ज्यादा मांगने लगा। उन्होंने विरोध किया तो सेल्समैन लोकेश और नवीन ने आठ-नौ युवकों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। इसी दौरान दोनों ने उनके 15 हजार रुपये छीन लिए। हमले में गंभीर चोट आई है। मामले में उन्होंने नंदग्राम थाने में लोकेश, नवीन और नौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।