फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रुपये की लेनदेन में दो भाइयों ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में रुपये की लेनदेन में कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में दो भाइयों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले अनिल कंसल ने नंदग्राम थाने में अभिषेक व उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में आश्रम रोड नंदग्राम के रहने वाले अनिल ने बताया कि 22 सितंबर की रात करीब दस बजे उनके बेटे राहुल से अभिषेक व उसके भाई का रुपये की लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए दोनों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें