फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से गिरे दो बाइक सवार, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर

Thu, 08 Sep 2022 11:51 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस ने बताया कि दो युवकों के ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से नीचे गिरने की सूचना मिली थी। घटना के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर पर बुधवार देर शाम बाइक पर सवार दो युवक नीचे गिर गए, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


चांद मस्जिद सराय नजर अली के रहने वाले अजीम और दिलशाद बृहस्पतिवार सुबह फ्लाईओवर पर घंटाघर की ओर से अपनी स्प्लेंडर बाइक से जा रहे थे। फ्लाईओवर के ऊपर जस्सीपुरा मोड़ के पास बाइक अचानक पुल की रेलिंग से टकरा गई और दोनों बाइक समेत नीचे आ गिरे। हादसा तड़के करीब छह बजे का है।
विज्ञापन


हादसा होने के बाद राहगीरों ने 112 पर पुलिस को सूचना देने का काफी प्रयास किया लेकिन कॉल नहीं लगी। ऐसे में राहगीरों ने ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें दिल्ली में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। इस संबंध में प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें