फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: धौलाना में दो बाइक चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना धौलाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं में दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी पिलखुवा मुनीश चंद्र ने बताया कि चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस को उपरी गंग नहर निधावली पटरी पर पीर की मजार के पास दो संदिग्ध नजर आए। दोनों संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार युवकों ने अपना नाम असलम उर्फ नटिया व इरफान निवासी देहरा बताया है। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी सहित विभिन्न धाराओं में 21 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दूसरे आरोपी पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर अन्य वाहन चोरी की घटनाओं और उनके नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें