खोड़ा। गाजियाबाद, दिल्ली और नोएडा में वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली गाजीपुर स्थित राजीव कॉलोनी निवासी मोंटी और विकास के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद हुई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस टीम खोड़ा में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दोनों युवकों को रोका गया था। जब पूछताछ हुई तब आरोपी स्कूटी के दस्तावेज नहीं दिखा पाए। सख्ती से पूछने पर आरोपियों ने बताया कि स्कूटी छह माह पहले दिल्ली से चोरी की थी।