फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चोरी की कार और बाइक के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए पुलिस ने दो वाहन चोर को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मेरठ के खरखौदा निवासी शानू के पास से चोरी की कार बरामद की है। वहीं, टीलामोड़ पुलिस ने पसौंडा निवासी सुमित को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक पकड़ी है। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस ने लोहिया पार्क के पास चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान कार को रोककर चालक शानू से बातचीत की गई। आरोपी गाड़ी के दस्तावेज नहीं दिखा पाया। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने बताया कि कुछ माह पहले उसने वह कार दिल्ली स्थित एक क्लब के पास से चोरी की थी। वर्तमान में वह लोनी स्थित किराये के मकान में रह रहा था। उसकी ही पार्किंग में इतने दिनों से खड़ी कर दी थी। मंगलवार को वह कार की बिक्री करने जा रहा था और पकड़ा गया। वहीं, दूसरे मामले में एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि टीलामोड़ थाना पुलिस डिफेंस कॉलोनी-एयरफोर्स मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया। जांच में पता चला कि कुछ दिन पूर्व ही आरोपी सुमित ने बाइक को दिल्ली के सीमापुरी इलाके से चुराया था। पूछताछ के बाद दोनों आरोपी बुधवार को कोर्ट में पेश किए गए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें