साहिबाबाद। बिना लाइसेंस बिक्री के लिए ले जा रहे पटाखों के साथ साहिबाबाद और लिंक रोड थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से पटाखों से भरी बोरी मिली है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली फर्रुखनगर गांव निवासी बबलू बिक्री के लिए पटाखे ला रहा है। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि यह पटाखे वह दिवाली पर बेचने के लिए लाया था। वहीं, लिंक रोड में मुखबिर की सूचना पर सिटी सेंटर में दुकान के छापा मारकर रामप्रस्थ निवासी रमन कुमार को गिरफ्तार किया। इसके पास से दो बोरे पटाखे बरामद हुए।