फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सुपरवाइजर की हत्या में दो गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। वसुंधरा फ्लाईओवर के नीचे 5 फरवरी को सुपरवाइजर देव सिंह (50) की हत्या के मामले में रविवार रात लिंकरोड पुलिस ने आरोपी संदीप को मुठभेड़ में गोली मारकर घायल कर दिया। उसने चाकू बरामद कराने के दौरान पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने घायल संदीप और विशाल उर्फ वरुण को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि बाइक टकराने पर सुपरवाइजर से कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर मारपीट के बाद सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि थाना और स्वाट टीम ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करके सर्विलांस लोकेशन की मदद से संदीप शर्मा पुत्र रविंद्र पाल और विशाल उर्फ वरुण पुत्र राजकुमार निवासी सेक्टर-2बी वसुंधरा को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे बाइक लेकर वसुंधरा फ्लाईओवर से आगे साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के कट पर खड़े थे। सामने से देव सिंह अकेले ही पैदल चलकर आ रहे थे। बाइक से टक्कर लगने पर सुपरवाइजर ने विरोध किया तो उन्होंने गाली-गलौज कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। वह बचकर सड़क पर दौड़ पड़े। पुलिस से बचने के लिए दोनों उनका पीछा करने लगे। कुछ दूर पर एक ने मारपीट की जबकि दूसरे ने सीने में चाकू घोंप दिया। इतना ही नहीं, दोनों वहां रुककर देव सिंह को लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा गिरा देखते रहे लेकिन जब लोग पकड़ने के लिए दौड़े तो वे बाइक से भाग गए। एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि पूछताछ के बाद दोनों से पूछताछ पूरी करने के बाद संदीप को लिंकरोड पुलिस चाकू बरामद करने के लिए रेलवे रोड पर घटनास्थल पर लेकर गई। वहां आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी। स्वाट टीम ने पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। दोनों ने यह भी बताया कि हत्या के बाद वे पुलिस से बचने के लिए लगातार फ्लैट में रहे। करीब पांच दिन तक किसी भी काम के लिए बाहर नहीं निकले थे।
विज्ञापन

मीट की दुकान से चुराया था चाकू : पुलिस जांच में आया कि संदीप ने कुछ दिनों पहले एक मीट की दुकान से चाकू चोरी किया था। 5 फरवरी को उसे नशा करने के लिए घर से पैसे नहीं मिले तो वह घर से झगड़ा करके बाइक लेकर निकल गया। उसने अपने साथ विशाल को भी ले लिया। दोनों वसुंधरा फ्लाईओवर के पास खड़े थे। जहां बाइक टकराने पर सुपरवाइजर देव सिंह से विवाद बढ़ गया था और दोनों ने उन्हें दौड़ाकर चाकू मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें