फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाजपा पार्षद को धमकी देने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन निवासी भाजपा पार्षद रवि भाटी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पप्पू कॉलोनी निवासी अरवाज और राजीव कॉलोनी निवासी अशरूर उर्फ आलम हैं। मामला 6 अप्रैल का है, जब पार्षद ने क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतरवाए थे। तब समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पार्षद रवि भाटी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो डालकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले में पुलिस ने आसिफ, आलम, इसरार, एस खान, अरमान मलिक व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। छानबीन और जांच के बाद 3 मई को पुलिस टीम ने अरवाज और अशरूर को गिरफ्तार किया है। वहीं बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द बाकी लोगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें