फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डेढ़ लाख के नकली नोटों की सप्लाई करने जा रहे दो गिरफ्तार

विज्ञापन
खुर्जा पुलिस की गिरफ्त में नकली नोट बनाने वाले आरोपी । संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये के नकली नोटों की गाजियाबाद सप्लाई करने जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 100 रुपये के 705 और 200 रुपये के 400 नोट बरामद हुए हैं। पिछले तीन महीने से यह गिरोह सक्रिय था। नोटों को खुदरा दुकानों पर चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि खुर्जा कोतवाली की मिशन शक्ति की टीम और अन्य पुलिसकर्मी दशहरा पर्व के चलते बुधवार रात को ढाकर रोड पर चेकिंग कर रहे थे। उसी वक्त मुबारिकपुर गांव की ओर जाने वाले रजवाहे की पुलिया के पास बाइक सवार दो युवक आते हुए देखे गए।
उन्हें रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से प्रिंटर और बड़ी मात्रा में नकदी मिली। जांच में पाया गया कि आरोपियों के पास से बरामद बाइक गौतमबुद्धनगर क्षेत्र से पिछले माह चोरी हुई थी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान खुर्जा देहात के सीकरा गांव निवासी मुबीन और बिचौला गांव निवासी अंकित के रूप में हुई। आरोपी मुबीन ने बताया कि गिरोह का सरगना सुनील निवासी हुसैनपुर थाना सिकंदराबाद है। वही नकली नोट छापता है। उससे मुबीन लेकर आता था और मोहित व अंकित को देता था। इसके बाद नोटों को अलग-अलग जगह पर जाकर सप्लाई किया जाता था। नकली नोटों को असली नोटों की गड्डी में लगाकर उपयोग किया जाता था।
कई जिलों में सक्रिय होने का अनुमान : सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि आरोपी प्रिंटर व नकली नोट लेकर गाजियाबाद जा रहे थे। बुलंदशहर के कई क्षेत्र में भी इस तरह नोट को चला चुके हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि गिरोह कई जिलों में सक्रिय था, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

खुर्जा पुलिस की गिरफ्त में नकली नोट बनाने वाले आरोपी । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें