फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निर्माणाधीन बिल्डिंग से तार चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ठेकेदार के साथ काम करने के बाद निर्माणाधीन बिल्डिंग से तार व अन्य सामान चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को वेव सिटी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो क्विंटल केबिल का तार और 253 मीटर कॉपर का तार बरामद किया है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अमरोहा के हसनपुर निवासी जसवंत और अंकुर चौहान है। पूछताछ में इन्होंने बताया कि वे ठेकेदार के साथ काम करते हैं। विश्वास जमाने के कुछ समय बाद वह मौके से तार व अन्य सामान लाद कर लेकर भाग जाते हैं। 15 अप्रैल को उन्होंने देवी मंदिर के सामने गली में से सामान चोरी किया था। जिसमें से कुछ सामान कबाड़ियों को बेच चुके हैं। बचे हुए सामान को बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें