फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोबाइल टावर से आरआरयू चुराने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोबाइल टावर से आरआरयू (रिमोट रेडियो यूनिट) चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रॉनिका सिटी के कासिम विहार निवासी अफरोज और दिल्ली के सीलमपुर का रहने वाला साहिल है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि लोनी थाना पुलिस को अमन गार्डन कॉलोनी स्थित मोबाइल टावर के तकनीशियन दीपक ने बताया कि 25 जुलाई रात करीब 10 बजे कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने उन्हें फोन कर मोबाइल टावर पर दो युवकों के चढ़े होने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और लोगों की सहायता से दोनों युवकों को टावर से नीचे उतारा। युवकों ने मोबाइल टावर से आरआरयू चोरी करने के लिए टावर पर चढ़ने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें