फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो गिरफ्तार, डीजे जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ थानाक्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए डीजे को भी जब्त कर लिया है। जांच अधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया बृहस्पतिवार रात पुलिस गश्त कर रही थी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक पर जब पुलिस पहुंची तो एक माल वाहक वाहन पर तेज आवाज में डीजे बजता दिखाई दिया। तेज आवाज की वजह से स्थानीय बुजुर्गों व बच्चों को काफी दिक्कतें हो रही थीं। उन्होंने शिकायत भी की। शुरूआत में डीजे संचालक को आवाज कम करने को कहा गया। लेकिन दोबारा शिकायत मिलने पर दिल्ली करावल नगर निवासी जुगल किशोर और पश्चिमी दिल्ली निवासी रंजीत को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें