फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। पुलिस ने सोमवार को दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो लोगों से पैसे लेकर फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बना रहे थे। उनसे पुलिस ने लैपटॉप, फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लोनी में फर्जी तरीके से आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मुस्तफाबाद कॉलोनी स्थित एक स्थान पर छापा मारा। आरोपियों ने अपने नाम मुनेश चंद निवासी छोटा बाजार दिल्ली और राशिद निवासी पूर्वी मुस्तफाबाद लोनी बताए हैं। आरोपियों ने बताया कि वह अवैध तरीके से अच्छा मुनाफा कमाने के लिए फर्जी आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र बनाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें