फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नशे के लिए लूट करने वाले गिरोह के दो गिरफ्तार, पांच घटनाओं का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। पुलिस ने नशे के लिए सरेराह लोगों से मोबाइल फोन लूटने वाले गिरोह के दो लुटेरों को गिरफ्तार कर पांच घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपी आदित्य ने साल 2019 में डायल-112 के पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर काफी दूर तक घसीटा था। दोनों से लूट के पांच फोन, घटना में प्रयुक्त बाइक व 240 ग्राम नशा करने की दवाई बरामद की हैं। वहीं, शालीमार गार्डन पुलिस ने 7 अप्रैल को मथुरा निवासी दिनेश चंद्र के साड़ू से 20 हजार रुपयों से भरा बैग लूटने की घटना में दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। दोनों से फोन और नौ हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सीआईएसएफ कट से बाइक सवार आदित्य उर्फ मन्नु उर्फ मोनू निवासी वृंदावन गार्डन व अभिषेक निवासी जनकपुरी को गिरफ्तार किया है। आदित्य उर्फ मन्नु पर अभी तक दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 25 मुकदमे दर्ज हैं जबकि अभिषेक ने भी कई घटनाओं में उसका साथ दिया है। आदित्य ने बताया कि 11 फरवरी 2023 को साहिबाबाद पुलिस ने गिरोह के रितिक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। उसके बाद उसने गिरोह का मोर्चा संभाला और घटनाओं को अंजाम देने लगा।
उसने 2019 में साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 के पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर गाड़ी से कई मीटर तक घसीटने की घटना को भी अंजाम दिया था। इसके बाद इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस ने उसे मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया था। दोनों ने एक सप्ताह में शिप्रा सनसिटी और नीतिखंड चौकी क्षेत्र में लूट की घटनाएं की हैं।
विज्ञापन

दुल्हन के मौसा से लूटा था बैग, खुली घटना :
एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि 7 अप्रैल को विक्रम एंक्लेव के उत्सव बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान दुल्हन पक्ष के लोग बरात की तरफ जा रहे थे। पीछे से आए लुटेरों ने दुल्हन के मौसा के हाथ से बैग लूट लिया था। बैग में 20 हजार रुपये थे। उस घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दिल्ली के जगतपुरी निवासी रोहित और शाहदरा निवासी अजय को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से लूट के नौ हजार रुपये और एक मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें