फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिल्ली से चोरी बाइक लोनी में चलाने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान शनिवार सुबह दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई बाइक बरामद हुई है। चोरों ने बाइक को दिल्ली से चुराया था। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे। अंकुर विहार एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस टीम ने एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोक कर कागजात दिखाने के लिए कहा लेकिन दोनों कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने बाइक का नंबर जांचा तो, वह फर्जी निकला। पुलिस ने तुरंत दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों बाइक सवार वाहन चोर हैं। उन्होंने दिल्ली के पूर्वी सीलमपुर से करीब एक सप्ताह पहले बाइक चुराया था। पूछताछ में दोनों वाहन चोरों ने अपने नाम सलमान निवासी पुश्ता उस्मानपुर दिल्ली और शिव कुमार निवासी अलीगढ़ बताए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें