फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शिक्षिका से 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस ने कोचिंग सेंटर में लैपटॉप, कैमरे और फोन चुराकर शिक्षिका को फोटो-वीडियो वायरल की धमकी देकर 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की है।
विज्ञापन


डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि अंकित पुत्र किरनपाल निवासी पसौंडा शालीमार गार्डन और आजाद सिंह पुत्र दयाशंकर निवासी ताजगंज आगरा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि अंकित बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है जबकि आजाद बीएससी कर चुका है। अंकित शालीमार गार्डन के एक कोचिंग सेंटर में प्रशासनिक का काम देखता था। नवंबर महीने में उसने अपने दोस्त आजाद के साथ मिलकर कोचिंग सेंटर से लैपटॉप, एक चार्जर और एक वेब कैमरा, तीन फोन चोरी किए थे। अंकित ने मां के इलाज के लिए सेंटर में चोरी की योजना बनाई थी। उसने आजाद को फोन करके उसे सेंटर की चाबी दे दी। फिर रात में दोनों ने घटना को अंजाम दिया। चोरी के बाद सामान को आजाद ने अपने पास रखा था। कुछ दिनों बाद अंकित ने कोचिंग सेंटर की नौकरी छोड़ दी। इसके बाद एक दिन उसने लैपटॉप चेक किया तो उसमें शिक्षिका की निजी तस्वीर और वीडियो मिली। दोनों ने शिक्षिका को ब्लैकमेल करके 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। फोन पर व्हाट्सएप मैसेज से शिक्षिका को एक-दो निजी तस्वीर दिखाकर उन्हें डरा दिया। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी और फोन नंबर के आधार पर मुकदमा कराया। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि टीम ने सर्विलांस और जांच पड़ताल से आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें