फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्जी खाते खुलवाकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। फर्जी खाते खुलवाकर लोगों से साइबर ठगी करने वाले दो लोगों को रविवार को इंदिरापुरम व साइबर सेल पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों के पास से लैपटॉप, पांच आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, 25 क्रेडिट और डेबिट कार्ड, चार मोबाइल, दो मोहर, 7590 रुपये व एक कार बरामद की। गिरोह के दो सरगना व एक महिला सदस्य अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि 19 जून को इंदिरापुरम थाने में वसुंधरा सेक्टर-तीन निवासी अजय कुमार ने अपने क्रेडिट कार्ड से 2.82 लाख रुपये का फर्जी ट्रांजेक्शन होने का मुकदमा दर्ज कराया था। थाना व साइबर सेल पुलिस ने रविवार को वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास से अजीत सिंह निवासी मयूर विहार दिल्ली, हाल पता निवाड़ी गाजियाबाद व गगनदीप सिंह निवासी पंजाब, हाल पता गुरूग्राम हरियाणा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि अभियंता गगनदीप गुरूग्राम के प्राइवेट बैंक में सेल्स मैनेजर के पद पर नौकरी करता है जबकि अजीत ट्रेडिंग का काम करता है। गगनदीप ही पुराने ग्राहकों के डाटा देता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें