फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवाने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आईपीएल में सट्टा लगाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को नंदग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनसे 3.65 लाख रुपये, लैपटॉप, मोबाइल बरामद हुई है। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने 16 हजार रुपये में राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी सोसायटी में फ्लैट किराये पर लिया था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पुलिस पहचान कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी रवि कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बंटी त्यागी निवासी नंदग्राम व नरेश निवासी बठिंडा पंजाब, केडीपी सोसायटी के फ्लैट में आईपीएल में एप के जरिये सट्टा लगाने का काम कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को साक्ष्य सहित दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पुलिस से बचने के लिए उन्होंने किराये पर फ्लैट लिया था। रोजाना वह आईपीएल में चार से पांच लाख रुपये तक का सट्टा लगाते थे। पूछताछ में बंटी ने बताया कि साल 2017 में वह हत्या के मामले में जेल में बंद था। वहां उसकी मुलाकात दिल्ली के अजय छक्कन नाम के कैदी से हुई थी। वह सट्टा लगाने का काम करता था। उसी ने सट्टा लगाने की पूरी ट्रेनिंग उसको दी। तभी से वह उसके संपर्क में था और इस काम को कर रहा है।
अजय छक्कन के माध्यम से ही सट्टा लगाने के ग्राहक आते थे। आरोपी नरेश ने बताया कि दिल्ली में सट्टा लगाने दौरान ही उसकी मुलाकात करीब तीन साल पहले बंटी त्यागी से हुई थी। वह लैपटॉप चलाना जानता है इसलिए बंटी ने उसको अपने साथ काम करने के लिए बुला लिया। बंटी को रुपये का हिसाब करने के लिए रोजाना दिल्ली आना जाना पड़ता था। एसीपी ने बताया कि बंटी पर हत्या, लूट, हत्या के प्रयास का एक-एक, आर्म्स एक्ट के पांच मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर उनकी भी गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें