फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ढाई महीने बाद प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थानाक्षेत्र स्थित दौलत नगर कॉलोनी में संचालित प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद आतिफ हसन के कार्यालय पर फायरिंग करने वाला 20 दिसंबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पाबी सादकपुर निवासी नाजिम है, जो पिछले करीब ढाई महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा है। वारदात के बाद ही वह जिले से बाहर भाग गया था। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि 30 सितंबर को दिल्ली निवासी प्रापर्टी डीलर मोहम्मद आतिफ हसन के कार्यालय पर नाजिम और उसके साथियों ने फायरिंग करते हुए तोड़फोड़ की थी। इस दौरान प्रॉपर्टी डीलर के दो साथी फजल मिर्जा और अंकित त्यागी गोली लगने से घायल हुए थे। 20 दिसंबर को नाजिम के शहर में लौटने की सूचना मिली थी। गढ़ी कटैया गांव के पास से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने फायरिंग और तोड़फोड़ की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें