फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्कूटी की डिक्की में पिस्टल लेकर घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। स्कूटी की डिक्की में पिस्टल लेकर घूम रहे दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। गश्त कर रही पुलिस ने संदिग्ध स्कूटी में चेकिंग की तो डिक्की में अवैध पिस्टल रखी मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने स्कूटी सवारों की तलाशी ली। स्कूटी की डिक्की खोली, तो उसमें अवैध पिस्टल मिली। पुलिस ने पिस्टल का लाइसेंस मांगा तो वह दिखा ना सके। पुलिस ने स्कूटी सवारों बॉबी और बॉबी पहलवान निवासी उत्तरांचल कॉलोनी और अरविंद निवासी मीतनगर दिल्ली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि उन्होंने यह पिस्टल दिल्ली के मुस्तफाबाद से एक व्यक्ति से खरीदी थी। वह शौक में अपने पास पिस्टल रखते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें