फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। चेकिंग के दौरान लोनी पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपियों ने बाइक को दिल्ली के शास्त्री नगर से चोरी किया था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस रामपार्क कॉलोनी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक पर रामपार्क कॉलोनी निवासी साजिद और इकरामनगर कॉलोनी निवासी अहमद उर्फ अज्जू आए। उनको चेकिंग के लिए रोका और बाइक के दस्तावेज मांगे तो दिखा नहीं पाए। सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने बाइक चोरी होने की बात कही। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि साजिद पर तीन और अहमद पर चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें