गाजियाबाद। 15 फरवरी को सिहानीगेट थाना क्षेत्र में नितिन कंसल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे विकास व जतिन निवासी रामनगर कॉलोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियो ने स्कूटी पर पैर रखने को लेकर हुई कहासुनी में नितिन कंसल को जमीन में गिराकर पीटा था और सड़क पर बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।
एसीपी नंदग्राम रवि कुमार ने बताया कि मुकेश निवासी रामनगर ने सिहानीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि विकास व जतिन ने उसको जानलेवा हमले की नीयत से पीटा। अस्पताल में उसका ऑपरेशन कराना पड़ा। बड़ी मुश्किल से उसकी जान बच सकी। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए थे। उनको दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।