फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नवंबर से क्षय रोगियों को मिलेंगे एक हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एक नवंबर से पंजीकृत क्षय (टीबी) रोगियों को एक हजार रुपये पोषण सहायता राशि प्रति महीने मिलेंगे। अभी पांच सौ रुपये छह महीने तक दिए जा रहे हैं। वर्तमान में जिले में 18 हजार से ज्यादा टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से 500 मरीज गंभीर स्थित (एमडीआर) वाले हैं।
विज्ञापन


जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. अनिल यादव ने बताया कि सभी मरीजों को एक सप्ताह की दवाइयां दी जा रही हैं। पहले चार-चार दिन की दवाई दी जा रही थी। इसके कारण मरीजों को सप्ताह में दो बार डॉट सेंटर के चक्कर काटने पड़ रहे थे। प्रदेश स्तर से आपूर्ति में सुधार होने से मरीजों को एक सप्ताह की दवाएं दी जा रही है। क्षय रोग अधिकारी का कहना है कि जिला स्तर पर दवा की कोई कमी नहीं है।

2025 तक राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन का लक्ष्य :
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन के तहत साल 2025 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र सरकार ने टीबी रोगियों की मॉनिटरिंग से लेकर दवाओं की आपूर्ति में भी सुधार किया है। क्षय रोगियों को उपचार के लिए प्रेरित करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए पोषण राशि को दोगुना कर दिया है। सात अक्टूबर को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से जारी आदेश में कहा गया है कि एक नवंबर 2024 से पुष्ट होने वाले क्षय रोगियों को उपचार के दौरान पोषण सहायता राशि के रूप में 500 की बजाय 1000 रुपये की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें