फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्यूबवेल खराब, 10 हजार से अधिक लोगों को नहीं मिला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में बुधवार शाम ट्यूबवेल खराब होने से 10 हजार से अधिक लोगों को पानी नहीं मिला। बृहस्पतिवार को पानी नहीं मिलने से स्थानीय निवासियों ने जीडीए के खिलाफ प्रदर्शन किया। पानी नहीं मिलने की वजह से लोगों के घरों के रोजमर्रा काम नहीं होने सके। लोगों को पीने के लिए बाजार से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ा। सुबह को प्रदर्शन के बाद शाम के समय लोगों ने आरडब्ल्यूए कार्यालय में बैठक की।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतीश ने बताया कि इंद्रप्रस्थ योजना में 10 हजार से अधिक लोग निवास करते हैं। एक ट्यूबवेल से इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के बी, सी और डी-ब्लॉक को पानी की आपूर्ति होती है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में जब पानी की अधिक जरूरत है तो आए दिन ट्यूबवेल खराब हो रहा है। बुधवार शाम से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि जीडीए के अधिकारी से ट्यूबवेल खराब होने की शिकायत की गई लेकिन पानी कब तक मिलेगा इसका कोई जवाब नहीं मिला। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने बताया कि लोगों के टंकी का भंडारण किया हुआ पानी खत्म होने के बाद दिनचर्या बिगड़ गई।
बालकिशन अग्रवाल ने बताया कि पानी की आपूर्ति नहीं होने से बाजार से बोतलबंद पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। ट्यूबवेल कब तक ठीक होगा इसकी कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। बाजार से 25 रुपये बोतलबंद पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को 150 रुपये का छह बोतल पानी खरीदा गया। ट्यूबवेल कब तक सही होगा यह पता नहीं, ऐसे में हजारों रुपये पानी में अतिरिक्त खर्च हो जाएंगे। जीडीए सुपरवाइजर बृजेश ने बताया कि ट्यूबवेल पानी नहीं उठा रहा है। कर्मियों को बुलाया गया है जल्द ही ट्यूबवेल को ठीक कर पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन



ओवरहेड टैंक चालू हो तो पानी की समस्या हो दूर
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में पानी की आपूर्ति के लिए जीडीए ने ओवरहेड टैंक बनवाया था। कुछ महीने तक टैंक से पानी की आपूर्ति भी हुई। पिछले 14 साल से ओवरहेड टैंक बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। आरडब्ल्यूए सहसचिव डीके वर्मा ने बताया कि जीडीए सहित जिलाधिकारी को ओवरहेड टैंक के लिए कई बार पत्राचार किया गया। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। अगर ओवरहेड टैंक और ट्यूबवेल की संख्या बढ़ाई जाए तो पानी की समस्या से दूर हो सकेगी।

वैशाली में गंदा और इंदिरापुरम में नहीं पहुंचा पानी
बृहस्पतिवार को वैशाली में गंदा पानी और इंदिरापुरम के न्यायखंड में पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वैशाली निवासी सुनील वैद्य ने बताया कि वैशाली सेक्टर-2बी में गंदे पानी की आपूर्ति हुई। कई स्थानों में पीने की पाइपलाइन में लीकेज होने की वजह से पानी नाले में और सीवर से होते हुए घरों में पहुंच रहा है। इंदिरापुरम के न्यायखंड-एक में सुबह पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ा। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से कम दबाव से पानी आपूर्ति हुई मगर ऊपरी मंजिल पर पानी नहीं पहुंच सका। ऐसे में लोग बाजार से बोतलबंद पानी खरीदकर पीना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें