साहिबाबाद। थाना टीलामोड़ क्षेत्र में दिल्ली से साहिबाबाद जा रहा एक ट्रक अंसतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसा तेज बारिश के दौरान हुआ। इससे यातायात बाधित हो गया और लोगों को करीब एक घंटे तक जाम में फंसना पड़ा। हालांकि पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाकर यातायात सुचारू कराया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हादसा पप्पू कॉलोनी के सामने यू-टर्न पर हुआ। ट्रक खाली था और दिल्ली से साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की तरफ जा रहा था। तेज बारिश के दौरान चालक को डिवाइडर पूरी तरह दिखाई नहीं दिया और हादसा हो गया। गनीमत रही कि ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा नहीं और बड़ा हादसा होने से बच गया। करीब एक घंटे तक जाम और धीमी रफ्तार की वजह से वाहनों की लंबी कतार के हालात बने रहे। पुलिस ने क्रेन से ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।