मुरादनगर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रेवड़ी रेवड़ा गांव के पास शनिवार रात ट्रक ने पहिया बदल रह दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गाजियाबाद वेव सिटी निवासी चालक राजकुमार ट्रक लेकर गाजियाबाद से बागपत की ओर जा रह थे। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रेवड़ी रेवड़ा गांव के पास पहुंचे तो अचानक ट्रक का पहिया खराब हो गया। ट्रक साइड में लगाकर राजकुमार उसका पहिया बदलने लगे। इसी बीच एक अन्य ट्रक चालक धर्म सिंह निवासी लालकुआं छपरौला अपना ट्रक लेकर वहां पहुंचे और उनकी मदद करने लगे। इसी बीच मुरादनगर की ओर से आ रहे ट्रक ने राजकुमार व धर्म सिंह को टक्कर माद दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में दोनों को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां राजकुमार को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि धर्म सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी का ट्रक कब्जे ले लिया है, चालक की तलाश की जा रही है।