फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने दो कारों को मारी टक्कर, क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को सोनू ढाबे के पास तीन वाहन टकरा गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि हादसे में दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे मंडोला स्थित आवास विकास क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर सोनू ढाबे के पास हादसा हुआ। बागपत से दिल्ली जा रही एमजी हेक्टर कार और फ्रॉन्क्स सोनू ढाबे के पास मुड़ रही थी। उसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने दोनों कारों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस कंट्रोल रूम से दुर्घटना की सूचना मिलने पर ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात संचालन कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें