गाजियाबाद के दादरी कोतवाली क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना हो गई। एक ट्रक व कैंटर के बीच टक्कर होने के कारण चालक और परिचालक केबिन में फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह घायलों को केबिन से बाहर निकाला। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।