फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मनचले से परेशान बीएससी की छात्रा ने कॉलेज जाना बंद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। एक गांव निवासी छात्रा ने मनचले से करतूत से परेशान होकर कॉलेज जाना बंद कर दिया है। आरोपी मनचला एक साल से अधिक समय से छात्रा को परेशान कर रहा है और उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है। शादी नहीं करने पर मनचला जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने मनचले और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी पुत्री नगर के एक कॉलेज में पढ़ती है। बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व उनकी पुत्री कॉलेज जा रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले मनचले ने मौका देखकर छात्रा से छेड़छाड़ कर दी और उसका हाथ पकड़ लिया। परिजनों के अनुसार मनचला एक साल से भी अधिक समय से छात्रा को परेशान कर रहा। घर से निकलते ही मनचला छात्रा के पीछे लग जाता है। मनचला छात्रा पर शादी का दबाव बनाता है और शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देता है। मनचले की धमकी से छात्रा और परिजन दहशत में है। छात्रा ने डर के कारण कुछ दिन से कॉलेज जाना भी बंद कर दिया है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के अनुसार हिंमाशु उर्फ मोटा व उसके साथी सागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें