फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक की मांग से परेशान युवती ने फंदा लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के विकास नगर कॉलोनी में रहने वाली युवती ने मंगेतर के बाइक की मांग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। दोनों की शादी होने वाली थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मंगेतर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


विकास नगर कॉलोनी में हेमलता देवी परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शिवानी का अमन निवासी मेरठ के साथ प्रेम संबंध था। जनवरी में अमन के रिश्तेदार उनके घर आए थे। दोनों परिवारों में शादी की सहमति बन गई। आरोप है कि कुछ दिनों बाद अमन उनकी बेटी से शादी में बुलेट की मांग करने लगे। इसके चलते वह परेशान रहने लगी। अमन कहने लगा कि अगर उसे बुलेट नहीं मिली, तो वह शादी नहीं करेगा। शादी की तारीख करीब आने पर रिश्ता तोड़ देगा। बीते 16 मार्च को उनकी बेटी ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि परिजनों ने अब आकर तहरीर दी है। पुलिस ने सोमवार को अमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें