फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ठेकेदार के उत्पीड़न से परेशान युवती चौथी मंजिल से कूदी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार शाम कपड़े की एक फैक्टरी में उत्पीड़न से परेशान युवती ने चौथी मंजिल से कूद कर जान दे दी। दोपहर तक कंपनी में काम करने के बाद वह चौथी मंजिल पर पहुंची थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की। लिंक रोड पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि बरेली की रहने वाली युवती थाना क्षेत्र में पिता और दो बहनों के साथ दो साल से किराये के कमरे में रहती थी। तीनों बहनें कपड़े की फैक्टरी में काम करती थीं। पुलिस ने बताया कि कंपनी का ठेकेदार युवती का उत्पीड़न कर रहा था। इससे परेशान होकर उसने चौथी मंजिल से कूद गई। सड़क पर गिरते ही आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड और पास की फैक्टरी के लोग उसे बचाने दौड़े लेकिन लहूलुहान हालत में युवती ने मौके पर दम तोड़ दिया। कंपनी मालिक और अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन




ठेकेदार ने भागने का प्रयास किया, पुलिस ने दबोचा :
पुलिस की जांच में ठेकेदार का नाम सामने आया था। वहीं, युवती के कूदने की सूचना पर ठेकेदार दूसरी जगह भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।




शिकायत मिलने और दर्ज होगा मुकदमा :

एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें