फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सबदलपुर निवासी मुनसाद पुत्र हबीब खां ने तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री अजका का निकाह गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव देवली निवासी युवक सरफराज के साथ किया था । निकाह में हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया गया था । लेकिन , आरोपी ससुरालीजन दहेज से खुश नहीं थे । वह अतिरिक्त दहेज के रूप में कार व नगदी की मांग कर रहे थे । मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था । पीड़िता ने बताया कि बीते दिनों आरोपी पति ने उसके साथ जमकर मारपीट की । साथ ही तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़िता तब से अपने मायके में ही रह रही है । देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है । जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें