फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्राइडेंट क्रिकेट अकादमी ने जीता स्ट्राइकर स्पोर्ट्स क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कनावनी स्थित स्ट्राइकर्स स्पोर्ट्स विलेज के मैदान में मंगलवार को स्ट्राइकर स्पोर्ट्स क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। मैच ट्राइडेंट क्रिकेट और स्ट्राइकर स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया। ट्राइडेंट क्रिकेट अकादमी ने स्ट्राइकर्स स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी को 179 रन से हराकर टूर्नामेंट की टॉफी अपने नाम की। यजूर तेवतिया को दोहरे शतक की शानदार पारी खेलने पर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ट्राइडेंट क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में छह विकेट खोकर 389 रन बनाए। यजुर तेवतिया ने 90 गेंद में 202 रन, नैतिक त्यागी ने 77 गेंद में 81 रन बनाए। दूसरी टीम स्ट्राइकर्स स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 210 रन बनाए। हार्दिक कुमार ने 57 गेंद में 48 रन व क्रिस शर्मा ने 49 गेंद में 38 रन बनाए और टीम 179 रन से टूर्नामेंट हार गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें