गाजियाबाद। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में चल रहे दूसरे प्रेमवती मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को अंबिका एम्सटर्डम क्रिकेट क्लब और ट्राइडेंट क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया। मैच में ट्राइडेंट अकादमी 207 रन से विजेता बनी।
आयोजक जोगेंद्र तोमर ने बताया कि टॉस जीतकर ट्राइडेंट क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में नौ विकेट खोकर 342 रन का स्कोर बनाया। जिसमें सारिब ने 59 गेंदों में 143 रन की पारी खेली। वहीं, यजुर तेवतिया ने 46 गेंद पर 88 रन और प्रिंस कुमार ने 43 रन बनाए। विरोधी टीम से युवराज सिंह और गर्वित गुप्ता ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अंबिका एम्सटर्डम क्रिकेट क्लब की टीम 28.4 ओवर में 135 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें युवराज सिंह ने 38 और कलश कुमार ने नाबाद 15 रन का योगदान दिया। ट्राइडेंट अकादमी से इशांत नागर ने तीन, विहान और पूरन ने दो-दो लिए और सारिब ने एक विकेट लिया। शानदार बल्लेबाजी करने के साथ एक विकेट लेने पर सारिब को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।