फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जबरदस्त उत्साह, भगवामय हुआ शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। 22 जनवरी यानि आज अयोध्या में होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। शहर की सभी सोसायटी और सरकारी भवन सज गए हैं। मंदिरों, सोसायटियों में रामनाम संकीर्तन सुबह से ही शुरू हो गए। सुंदरकांड और अखंड रामायण पाठ का पाठ जगह-जगह कराया जा रहा है। पूरा शहर भगवामय हो गया है। सड़कों पर जय श्री राम के नारे लग रहे हैं, वाहनों में राम के गाने बज रहे हैं।
विज्ञापन


राजनगर एक्सटेंशन की गौर कॉस्केड, सेवी विला डे, प्लैटिनम 321, वीवीआईपी, केडीपी ग्रैंड सवाना, रिवर हाइट्स, अजनारा इंटीग्रिटी समेत शहर की सभी सोसायटियों में गेट से लेकर फ्लैट तक भगवा झंडे लग गए हैं। रिवर हाइट्स सोसायटी में 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर भी सोसायटियों की तरफ से सजावट और उल्लास का वीडियो वायरल किया जा रहा है।



आज होगा दीपोत्सव, मनेगी दीपावली
आज शाम पूरा शहर दीपोत्सव से जगमग हो जाएगा। आरडब्ल्यूए फेडरेशन की ओर से सभी सोसायटियों के प्रत्येक फ्लैट में 5-5 दीपक जलाने की अपील की गई है। फेडरेशन के अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी (सेवानिवृत्त) ने बताया कि शहर में करीब 400 सोसायटियां हैं सभी में दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में 1008, केडीपी ग्रैंड सवाना में 10000, रिवर हाइट्स में 5100, गौर कॉस्केड में 5000, क्रॉसिंग रिपब्लिक में 20000 दीपोत्सव की जानकारी सोसायटी की ओर से दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, नगर निगम की ओर से हिंडन नदी के किनारे बड़े पैमाने पर दीपोत्सव करने की तैयारी है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और महापौर सुनीता दयाल ने संयुक्त रूप से बताया कि शहर के सभी सरकारी भवनों, चौक चौराहों पर लगी प्रतिमाओं और मंदिरों को रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से सजाया गया है। मुस्लिम समाज की ओर से समाजसेवी राजा सैफी ने बताया कि उनके समाज की ओर से 22 जनवरी की शाम को मेरठ रोड तिराहे पर 5000 दीये जलाए जाएंगे।

दिल्ली के सदर बाजार से लाए गए हैं भगवा झंडे

दिल्ली के सदर बाजार से पिछले पांच दिनों से भगवा झंडा शहर में लाया जा रहा है। राजनगर एक्सटेंशन, रेलवे स्टेशन के पास, तुराबनगर मार्केट, घंटाघर समेत पूरे शहर में जगह-जगह झंडे की बिक्री हो रही है। विक्रेताओं का कहना है कि 70 रुपये से 250 रुपये तक का एक झंडा बिक रहा है। आंबेडकर रोड, गांधी मार्केट, नवयुग मार्केट को भगवा झंडों से सजा दिया गया है। चौक चौराहों पर श्रीराम और अयोध्या मंदिर के मॉडल की होर्डिंग लगाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें