वैशाली। सेक्टर-4 की मुख्य मार्केट में नैनीताल बैंक के सामने रविवार को एक पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे यातायात प्रभावित हो गया। लोगों शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन टूटे पेड़ हटाने की कार्रवाई नहीं हो सकी। वहीं, अमर बेकरी पार्किंग के पास, वार्ड नंबर 77 में भी एक पेड़ दो दिन से गिरा हुआ है। सोमवार को फिर निवासियों ने शिकायत दर्ज कराई लेकिन कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय निवासी सुनील वैध ने कहा कि दोनों स्थानों पर गिरे पेड़ों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग लापरवाही बरत रहा है।