फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ओडिशा के लिए बुक की गई बाइक न पहुंचने पर ट्रांसपोर्टर पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। वैशाली सेक्टर दो निवासी अनीश परिहार ने राइटी कार बाइक ट्रांसपोर्ट के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उन्होंने अपनी बाइक ओडिशा भेजने के लिए बुकिंग की थी। ट्रांसपोर्ट कंपनी दो महीने बाद भी न तो बाइक ओडिशा पहुंचाई और अब दोगुना से भी ज्यादा रकम की मांग कर रहे हैं। अनीश ने बताया कि चार नवंबर 2024 को उन्होंने अपनी बाइक ओडिशा भेजने के लिए राइटी कार बाइक ट्रांसपोर्ट से बुकिंग की थी। इसके लिए 4720 रुपये का किराया तय हुआ था। आरोप है कि अभी तक ट्रांसपोर्ट कंपनी ने अभी तक न तो उनकी बाइक पहुंचाई है। इसके अलावा किराये के नाम पर 12,650 रुपये की मांग की जा रही है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर ट्रांसपोर्ट कंपनी संचालक से बातचीत की जा रही है। जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें