फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में चलती ट्रेन से निकला धुआं: लिच्छवी एक्सप्रेस के ब्रेकशु में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

Fri, 27 Feb 2026 09:53 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, गाजियाबाद

सार

साहिबाबाद के पास एक ट्रेन के कोच में ब्रेकशु चिपकने से आग लग गई। धुआं देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। आरपीएफ और तकनीकी टीम की मशक्कत से 20 मिनट बाद आग बुझाई गई। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ। 
विज्ञापन
ब्रेकशु चिपकने से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंद विहार से सीतामढ़ी जा रही 14006  लिच्छवी एक्सप्रेस के एक डिब्बे के नीचे तरफ ब्रेकशु चिपकने से आग लग गयी। तकनीकी टीम के मुताबिक, ब्रेक बाइंडिंग टूटने के कारण ब्रेकशु चिपके और घर्षण से आग लगी। टीम की सक्रियता से 15 मिनट बाद ही खामी को दूर कर ट्रेन को सुचारु कराया गया। 

विज्ञापन


आरपीएफ निरीक्षक चेतन प्रकाश ने बताया कि आंनद विहार से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस का गाजियाबाद करीब पौने सात बजे पहुंचना था। लेकिन जब ट्रेन साहिबाबाद से निकली तो कोच नंबर 202322/सी कोच से धुंआ निकलता दिखा। 

ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ  कुर्मी ने इसकी सूचना ड्यूटी मैनेजर को दी। तब तक धुंआ आग की लपटों में तब्दील हो गयी। इसके बाद टीम सक्रिय हो गई और तकनीकी टीम भी समय रहते ही मौके पर पहुंच गयी। 
विज्ञापन


दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। करीब 20 मिनट की मशक्क्त के बाद खामी को दूर कर 7:05 पर ट्रेन गाजियाबाद से रवाना हो गयी। उधर, घटना के बाद यात्रियों को जब आग का पता चला तो अफरा-तफरी जैसा माहौल हो गया। आरपीएफ जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को समझाया और उनको अंदर भेजा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें