फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: हिंडन नदी में कूदी युवती को बचाने वाला ट्रैफिक कर्मी डूबा, अस्पताल में कराया गया भर्ती, हालत नाजुक

Sat, 17 May 2025 03:21 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, कौशांबी (गाजियाबाद)

सार

करीब एक घंटे बाद ट्रैफिक कर्मी को नहर से निकाला जा सका। इसके बात तत्काल सिपाही अंकित तिवारी को कौशांबी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बचाव में जुटे कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-चार के पास शनिवार दोपहर हिंडन नहर में एक युवती ने छलांग लगा दी। महिला को कूदता हुआ देख वहां खड़े दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी महिला को बचाने के लिए नदी में कूद गए। नहर ज्यादा गहरी होने की वजह से दोनों डूबने लगे। ट्रैफिक सिपाही अंकित तोमर नहर में डुबने लगे। अंकित तोमर के साथी किसी तरह पानी से बाहर आ गए। युवती को भी बचा लिया गया, लेकिन सिपाही अंकित तोमर बाहर नहीं निकल सके। तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। करीब एक घंटे बाद उन्हें नहर से निकाला जा सका। इसके बात तत्काल सिपाही अंकित तिवारी को कौशांबी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सिपाही की हालत नाजुक बताई जा रही है, फिलहाल डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें