फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लापरवाही बरतने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर को हटाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनवीर सिंह को लापरवाही के आरोप में जोन से हटाकर रिजर्व में तैनात किया गया है। उनके पास टीआई-नौ का चार्ज था। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन के मुताबिक 22 दिसंबर को राजनगर एक्सटेंशन में रोटरी गोल चक्कर के पास मुख्य सचिव जाम में फंस गए थे। यह क्षेत्र मनवीर सिंह के पास था। सूचना पर जब वह मौके पर जाम के कारण जानने पहुंचे तो मनवीर सिंह ड्यूटी पर होने के बाद भी 15 मिनट की देरी से आए। इसलिए उन्हें टीआई-9 के चार्ज से हटाकर रिजर्व कर दिया गया है। टीआई-9 का चार्ज संजीव चौहान को दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें