फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कांवड़ यात्रा की वजह से किया गया यातायात डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हापुड़ के ब्रजघाट में उमड़ रही कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने डायवर्जन करने का निर्णय लिया है। पांच मार्च की शाम से मुरादाबाद बरेली लखनऊ जाने वाले भारी निजी व व्यवसायिक वाहनों को एनएच-9 की बजाय लालकुंआ से होकर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा होकर जाना होगा। कुंडली पलवल से आने वाले वाहन चालक डासना ईस्टर्न पेरीफेरल का प्रयोग कर एनएच-9 पर पहुंचकर बुलंदशहर, डिबाई नरौरा की तरफ जा सकते हैं। यह डायवर्जन नौ मार्च दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगा। असुविधा से बचने के लिए लोगों को इसी मार्ग का प्रयोग करना है और किसी भी मदद के लिए 964322904 व 01202986100 पर कॉल कर सकते हैं। अपर पुलिस आयुक्त यातायात विरेंद्र कुमार ने बतााया कि हापुड़ से मिले इनपुट के आधार पर डायवर्जन करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें