इंदिरापुरम। बिजनेस प्लान के तहत एबीसी केबल बदलने के दौरान इंदिरापुरम के न्यायखंड-दो, ज्ञानखंड-दो, सेंट्रल पार्क और नीतिखंड-दो में बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि 33/11 के उपकेंद्र काला पत्थर, अभयखंड और नीतिखंड-दो के उपकेंद्र बंद कर जर्जर केबल बदलने का काम किया जाएगा। सभी उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना दे दी गई है।