फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब टूटेगा मनचले का मनोबल: सिरफिरे के डर से छात्रा ने छोड़ा स्कूल जाना, घर में घुसकर देता है अपहरण करने की धमकी

Thu, 02 Mar 2023 10:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

कई बार समझाने के बाद भी आरोपी अपनी करतूत से बाज नहीं आया और बुधवार रात उनके घर में घुसकर अभद्रता की। गुरुवार को माता-पिता छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदीनगर की एक कॉलोनी निवासी कक्षा नौ की छात्रा ने मनचले के डर से स्कूल जाना छोड़ दिया है। आरोपी घर में घुसकर छात्रा को अगवा करने की धमकी देता है। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

नगर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती है। कॉलोनी निवासी एक सिरफिरा काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। स्कूल आते जाते उससे रास्ते छेड़छाड़ करता है और उस पर साथ चलने क दबाव बनता है। इतना ही नहीं आरोपी ने घर में घुसकर छात्रा को अगवा करने की धमकी दी। 
विज्ञापन

कई बार समझाने के बाद भी आरोपी अपनी करतूत से बाज नहीं आया और बुधवार रात उनके घर में घुसकर अभद्रता की। गुरुवार को माता-पिता छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस को आपबीती बताते हुए छात्रा बिलख पड़ी। छात्रा ने मनचले के डर से स्कूल जाना बंद कर दिया है। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें