फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हाईस्कूल में टिमोथी, इंटर में ध्रुव जिला टाॅपर

विज्ञापन
परिवार के साथ तिमोथी मंडल
विज्ञापन
गाजियाबाद। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को घोषित किए गए परिणाम में हाईस्कूल में महर्षि दयानंद विद्यापीठ गोविंदपुरम के होनहार छात्र टिमोथी मंडल ने 600 में से 581 यानी 96.83 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। इंटरमीडिएट में रोज वैली पब्लिक स्कूल, विजयनगर के मेधावी ध्रुव चौहान ने 500 में 482 अंक ( 96.40 प्रतिशत) के साथ अव्वल रहे। ध्रुव का प्रदेश की मेरिट लिस्ट में आठवां स्थान रहा।
विज्ञापन




हाईस्कूल में महर्षि दयानंद विद्यापीठ के ही हर्ष पाल ने 579 अंक ( 96.50 प्रतिशत) के साथ दूसरा और मोदीनगर के डॉ. केएन मोदी साइंस एंड काॅमर्स कॉलेज के आदित्य सिरोही ने 574 अंक (95.67 प्रतिशत) के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।



इंटरमीडिएट में सरस्वती इंटर काॅलेज के छात्र अंश ने 467 अंक( 95.80 प्रतिशत) के साथ दूसरा, मोदीनगर के डॉ. केएन मोदी साइंस एंड काॅमर्स इंटर काॅलेज के विवेक कुमार, सनातन धर्म इंटर कॉलेज के अंकुश और महर्षि दयानंद विद्यापीठ के आर्यन शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। तीनों को 500 में से 477 ( 95.40 प्रतिशत ) अंक मिले।
विज्ञापन




हाईस्कूल में छठे, इंटर में



13 स्थान पर रहा जिला

हाईस्कूल के परिणाम में प्रदेश में गाजियाबाद जिला छठवें और इंटरमीडिएट में 13वें स्थान पर रहा। हाईस्कूल का जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.29 और इंटमीडिएट का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.58 रहा। जबकि, पिछले साल हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.75 व इंटरमीडिएट का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.94 रहा था। इस बार दोनों परीक्षा परिणाम के प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हुई है। इस बार हाईस्कूल में 30017 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 28534 छात्रों ने परीक्षा दी। इसमें 26906 छात्र पास हुए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में 23230 छात्र पंजीकृत थे, इनमें 22379 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें 19600 छात्र पास हुए हैं।
विज्ञापन

परिवार के साथ तिमोथी मंडल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें