गाजियाबाद। तिगरी गोल चक्कर स्थित विशाल इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे इंदर पहलवान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच बुधवार को खेला गया। इस दौरान एसआरसीए क्रिकेट अकादमी को चार विकेट से हराकर टाइगर क्रिकेट अकादमी फाइनल में पहुंची।
आयोजक अंकित यादव ने बताया कि एसआरसीए क्रिकेट अकादमी की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 ओवर में 219 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम से अर्जुन ने 79 और कन्हैया ने 30 रन का योगदान दिया। टाइगर क्रिकेट अकादमी से गेंदबाजी में पीयूष ने चार और देवांश ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर अकादमी ने 28 ओवर में छह विकेट के नुकसान से विजय प्राप्त की। टीम से रीतज मलिक ने 83 और तन्मय ने 44 रन बनाए। विरोधी टीम से तनिश ने दो, विवान और कन्हैया ने एक-एक विकेट लिया। चार विकेट लेने पर पीयूष को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया वहीं अर्जुन फाइटर ऑफ द मैच बने।